{"_id":"6a7cb029dc266decd1088ec3","slug":"people-happy-over-the-proposal-for-a-boundary-wall-for-the-medical-college-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-159152-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मेडिकल कॉलेज की चहारदीवारी के प्रस्ताव पर लोगों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मेडिकल कॉलेज की चहारदीवारी के प्रस्ताव पर लोगों में खुशी
Wed, 12 Aug 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल। गांव रसूलपुर में प्रस्तावित संत रविदास मेडिकल कॉलेज के चहारदीवारी के निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजे जाने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बजट स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
इस परियोजना को लेकर पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष मुद्दा उठाया था। बबली की ओर से मेडिकल कॉलेज की लंबित प्रक्रिया को दोबारा गति देने की मांग रखे जाने के बाद प्रशासन ने चहारदीवारी निर्माण संबंधी प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा है।
पूर्व मंत्री के अनुसार सरकार से मंजूरी मिलते ही आगामी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण शुरू करवाया जाएगा। गांव रसूलपुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 2023 में ग्राम पंचायत की आर से करीब 35 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन
-
ये बोले लोग
रसूलपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की चहारदीवारी बनाने का प्रस्ताव भेजे जाने से उम्मीद बनी है कि यह परियोजना जल्द पूरी होगी। सरकार से मांग है की इसका कार्य जल्द पूरा करवाया जाए ताकि स्थानीय निवासियों के साथ आसपास के लोगों को भी इसका पूरा फायदा मिल सके।
- जगसीर सिंह, किसान नेता जाखल
-
मेडिकल कॉलेज बनने से टोहाना सहित आसपास के गांवों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अभी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज बनने से उपचार के साथ क्षेत्र के लोगों के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
- जतिंदर शर्मा, निवासी जाखल
-
गांव रसूलपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए वर्ष 2023 में करीब 35 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई थी। अब चहारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाना सकारात्मक कदम है। उम्मीद है कि बजट स्वीकृत होने के बाद चहारदीवारी के साथ निर्माण की अन्य प्रक्रिया बढ़ेगी।
- किरण शर्मा, समाजसेवी जाखल
-
मेडिकल कॉलेज क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग है। प्रशासन की ओर से चहारदीवारी का प्रस्ताव भेजे जाने से परियोजना को दोबारा गति मिलने की संभावना बनी है। इसके निर्माण की सरकार से जल्द स्वीकृति मिलने और अह निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।
- दीपक खनेजा, समाजसेवी जाखल