{"_id":"6a7cb0de5c57fbbf3a042742","slug":"full-dress-rehearsal-for-independence-day-today-dc-to-hoist-the-flag-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-159133-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल आज, डीसी फहराएंगे ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल आज, डीसी फहराएंगे ध्वज
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस लाइन का दौरा कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए सीटीएम गौ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल वीरवार सुबह 9 बजे पुलिस लाइन में आयोजित की जाएगी। इस दौरान डीसी डॉ. विवेक भारती राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
सीटीएम गौरव गुप्ता ने बुधवार को पुलिस लाइन का दौरा कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित टीमों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार एवं गरिमामयी बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सीटीएम ने बताया कि समारोह में देशभक्ति एवं राष्ट्रभावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा पीटी, डंबल एवं लेजियम शो भी प्रस्तुत किए जाएंगे। सीटीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, प्रजातंत्र के प्रहरी, पुलिस कैडेट तथा एनसीसी की टुकडिय़ां अनुशासित मार्च पास्ट में भाग लेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा होमगार्ड की टुकडि़यां भी मार्च पास्ट में शामिल होकर समारोह की गरिमा बढ़ाएंगी। इस अवसर पर डीएमसी प्रवीण कुमार, डीएसपी संजय कुमार, नप ईओ सुरेश चौहान, डिप्टी सीएमओ डॉ. शरद तुली, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक अमित पंवार, डीईओ संगीता बिश्रोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।