{"_id":"6a26be63bd304d633509b45b","slug":"dead-body-of-a-young-woman-from-punjab-found-in-haryana-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में मिला पंजाब की युवती का शव: परिजनों ने थाने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी; नहर में मिली डेडबॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में मिला पंजाब की युवती का शव: परिजनों ने थाने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी; नहर में मिली डेडबॉडी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस जांच में मृतका की पहचान पटियाला निवासी 18 वर्षीय असीमा के रूप में हुई। नहर किनारे से उसकी स्कूटी और जूतियां भी बरामद हुई हैं।
नहर से युवती का शव बरामद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
टोहाना के रेलवे रोड स्थित योग आश्रम के पास सिरसा ब्रांच नहर में सोमवार को एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने नहर में उतराता हुआ शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना पर चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कार्यकर्ता नवजोत सिंह ढिल्लों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। इस काम में टीम सदस्य मूल कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस जांच में मृतका की पहचान पटियाला निवासी 18 वर्षीय असीमा के रूप में हुई। नहर किनारे से उसकी स्कूटी और जूतियां भी बरामद हुई हैं। परिजनों के मुताबिक असीमा बीते कुछ दिनों से तनाव में थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज थी।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे शव लेने टोहाना पहुंच रहे हैं। फिलहाल शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम और जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएंगे।

Trending Videos