{"_id":"6a4fe4e639c9ec2c4600864a","slug":"disarray-at-maternity-camp-civil-surgeon-issues-directives-for-improvement-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157082-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मातृत्व शिविर में अव्यवस्था, सिविल सर्जन ने दिए सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मातृत्व शिविर में अव्यवस्था, सिविल सर्जन ने दिए सुधार के निर्देश
Thu, 09 Jul 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगाए गए शिविर में जांच करते हुए सीएमओ और एसएमओ स्त्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में वीरवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाया गया। पहले दिन गर्भवती महिलाओं की अधिक संख्या के कारण अव्यवस्था बनी रही। सिविल सर्जन बुधराम और एसएमओ सुभाष ने निरीक्षण के दौरान यह स्थिति देखी। सिविल सर्जन ने मौके पर मौजूद स्टाफ को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में अधिकारियों ने पाया कि रजिस्ट्रेशन और सैंपल जांच काउंटर शेड के नीचे संचालित हो रहे थे जिससे गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही थी। सिविल सर्जन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ये काउंटर अस्पताल भवन के अंदर स्थापित किए जाएं। इसका उद्देश्य महिलाओं को बेहतर सुविधा देना और भीड़ का सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
अधिकारियों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जांच, परामर्श और आवश्यक परीक्षण समयबद्ध तरीके से किए जाएं, ताकि किसी भी गर्भवती को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पहले दिन 150 महिलाओं की जांच
अस्पताल प्रशासन के अनुसार शिविर के पहले दिन करीब 150 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान उनका सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, आवश्यक लैब जांच और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरतमंद महिलाओं को आगे के उपचार और नियमित जांच के लिए भी परामर्श प्रदान किया गया।
-- -- -- -- -
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्टाफ को निर्देश दिए कि शिविर के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रखें ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन