फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drinking water was being used to grow vegetables and bathe animals in the city; 13 connections were disconnected

Fatehabad News: पीने के पानी से शहर में उगाई जा रही थी सब्जियां, नहलाए जा रहे थे पशु, 13 कनेक्शन काटे

Thu, 09 Jul 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 09 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Drinking water was being used to grow vegetables and bathe animals in the city; 13 connections were disconnected
फतेहाबाद में पानी के अवैध कनेक्शन काटते हुए कर्मचारी स्त्रोत विभाग
फतेहाबाद। शहर में पेयजल के दुरुपयोग और अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने वीरवार सुबह अभियान चलाकर 13 अवैध कनेक्शन काट दिए। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ लोग घरेलू उपयोग के लिए दिए गए पेयजल का इस्तेमाल सब्जियां उगाने, हरे चारे की सिंचाई, पशुओं को नहलाने, भवन निर्माण कार्य और खाली प्लॉटों में पानी भरने जैसे कार्यों में कर रहे थे।
विज्ञापन

विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए हैं। विभाग की टीम ने अग्रवाल कॉलोनी, धर्मशाला रोड और विचार आश्रम रोड क्षेत्र में अभियान चलाकर ऐसे अवैध कनेक्शनों की पहचान की। अधिकारियों के अनुसार कई स्थानों पर लंबे समय से खाली पड़े परिसरों और प्लॉटों में भी अवैध रूप से पेयजल का उपयोग किया जा रहा था। मौके पर ही 13 कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि पेयजल केवल घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इसका व्यावसायिक, कृषि अथवा अन्य अनधिकृत कार्यों में उपयोग विभागीय नियमों का उल्लंघन है। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है बल्कि शहर के अन्य उपभोक्ताओं की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। जहां भी अवैध जल कनेक्शन या पेयजल के दुरुपयोग की शिकायत मिलेगी वहां कनेक्शन काटने के साथ संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और नियमानुसार रिकवरी भी की जाएगी।

-
अब तक काटे 1210 कनेक्शन
जनस्वास्थ्य विभाग अब तक शहर में 1210 अवैध जल कनेक्शन काट चुका है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सतपाल रोज का कहना है कि पेयजल का जिम्मेदारी से उपयोग करें और यदि कहीं अवैध जल कनेक्शन या पानी के दुरुपयोग की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed