फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Naresh's buffalo won 30,000 by yielding 23 kg of milk

Fatehabad News: 23 किलो दूध देकर नरेश की भैंस ने जीते 30 हजार रुपये

Thu, 09 Jul 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 09 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Naresh's buffalo won 30,000 by yielding 23 kg of milk
समैन। गांव कन्हड़ी में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित दुग्ध प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए पशुपाल
समैन। गांव कन्हड़ी में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की मुर्रा भैंस दुग्ध प्रतियोगिता में नरेश नैन की भैंस ने 23 किलो 387 ग्राम दूध देकर पहला स्थान हासिल किया है। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड विजेता पशुपालक को 30 हजार रुपये का पुरस्कार देगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गांव समैन के राहुल की भैंस ने 18 किलो 292 ग्राम दूध देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। टोहाना पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. राजेश मलिक ने बताया कि जिला फतेहाबाद के उपनिदेशक डॉ. सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में मुर्रा नस्ल की भैंसों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नियमित रूप से ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें सभी पशुपालक भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की निगरानी गांव समैन पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ. रामफल नैन, जमालपुर शेखां के पशु चिकित्सक डॉ. सतीश नैन तथा वीएलडीए दिलबाग कुंडू और रघुबीर सिंह ने की। समैन के सरपंच रणबीर गिल, कन्हड़ी सरपंच प्रतिनिधि राम मेहर नैन तथा दोनों गांवों के लोगों ने विजेता पशुपालकों नरेश और राहुल को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed