{"_id":"6a5bc058eb70b1dab3057db2","slug":"emergency-windows-in-private-buses-checked-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157597-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निजी बसों में आपातकालीन खिड़कियां जांचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निजी बसों में आपातकालीन खिड़कियां जांचीं
Sat, 18 Jul 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भूना रोड पर बस की जांच करते हुए पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने गांव जांडली खुर्द के पास भूना रोड पर शनिवार को निजी बसों की जांच की। इस दौरान कई बसों में आपातकालीन खिड़कियां बंद पाई गईं और फर्स्ट एड किट भी नदारद मिलीं। पुलिस को बसों में अवैध रूप से प्रेशर हॉर्न भी लगे मिले जिसके बाद कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने चार बसों के चालान भी किए हैं।
जांच के दौरान, निजी बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। कई बसों में आपातकालीन स्थिति में खुलने वाली खिड़कियां जाम मिलीं हालांकि कई बसों में यात्रियों से खिड़की खुलवाकर भी देखी गई। कई बसों में यात्रियों के लिए अनिवार्य फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध नहीं थी। पुलिस ने इन बसों में तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न भी पाए जो ध्वनि प्रदूषण और दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। दुपहिया वाहन चालकों के भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटे गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मांग की कि रोडवेज बसों की भी इसी तरह जांच होनी चाहिए।
थानाध्यक्ष जयसिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रेशर हॉर्न से दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है। आपातकालीन स्थिति में खिड़कियां न खुलने से यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित होती है। पुलिस का लक्ष्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों का पालन करवाना है।