फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The school's main gate and boxing ring were burnt due to a short circuit

Fatehabad News: शॉर्ट सर्किट से स्कूल का मेन गेट और बॉक्सिंग रिंग जला

Sat, 18 Jul 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 18 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The school's main gate and boxing ring were burnt due to a short circuit
स्कूल गेट पर लगी आग। संवाद - फोटो : 1
टोहाना। आजाद नगर स्थित बजरंग मॉडल स्कूल में शनिवार दोपहर बाद अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूल का मेन गेट और बॉक्सिंग रिंग का एक हिस्सा जल गया।
विज्ञापन

वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड कर्मी जयभगवान ने बताया कि उन्हें स्कूल में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत टीम मौके पर पहुंची और आग को आगे फैलने से रोक लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी दीपक ने बताया कि गेट पर चौकीदार बैठा था। उसके बाहर पानी की मोटर रखी हुई है उसमें शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है। पांच बजे बाद बॉक्सिंग रिंग में अभ्यास करने के लिए बच्चे आते है गनीमत रही कि उनके आने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। इस आग से मुख्य गेट व रिंग का कुछ हिस्सा जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed