{"_id":"6a2daaa21670eba3d70a81d8","slug":"encroachment-at-hans-market-causes-traffic-jams-even-walking-has-become-difficult-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-155605-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हंस मार्केट में अतिक्रमण से लगता है जाम, पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हंस मार्केट में अतिक्रमण से लगता है जाम, पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
शहर के हंस मार्केट में लगी रेहड़ियों से बनी जाम की स्थिति संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। हंस मार्केट में अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर 5 से 7 फीट तक सामान फैलाने और सड़क किनारे सब्जी-फल की रेहड़ियां लगाने से बाजार की स्थिति बिगड़ गई है। शाम के समय भीड़ इतनी अधिक हो जाती है कि पैदल चलना भी कठिन हो जाता है।
लोगों का कहना है कि कई दुकानदार निर्धारित सीमा से अधिक स्थान घेर लेते हैं जिससे फुटपाथ पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों के कारण मार्ग संकरा हो जाता है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इस स्थिति में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है जिससे लोगों को समय की भारी बर्बादी झेलनी पड़ती है।
शहरवासियों का कहना कि नगर परिषद की ओर से एक माह पहले अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था लेकिन वह केवल औपचारिकता तक सीमित रहा। अभियान के दौरान किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है। हंस मार्केट में अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ट्रैफिक पुलिस ने की अतिक्रमण हटाने की कोशिश
कुछ सप्ताह पहले ट्रैफिक पुलिस और नगर प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। करीब एक सप्ताह तक स्थिति सामान्य रही और लोगों को राहत मिली। हालांकि अभियान बंद होते ही फिर से दुकानदारों ने सड़क और फुटपाथों पर कब्जा करना शुरू कर दिया। अब हालात पहले जैसे ही हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई दुकानदार सामान बाहर रखते हैं लेकिन इसका असर पूरे बाजार की व्यवस्था पर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
-- -- -- -- --
हंस मार्केट में खरीदारी करने आते समय शाम के समय बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों ने सामान बाहर तक फैला रखा है और रेहड़ियां भी सड़क पर खड़ी रहती हैं। नगर परिषद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर फुटपाथ व सड़कों से सामान को हटाना चाहिए।
- मोहनलाल, शहरवासी।
-- -- -- -- -- -
बाजार आने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को अतिक्रमण के कारण परेशानी होती हैं। फुटपाथ पर चलने की जगह पर दुकानदारों का कब्जा है। मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है जहां रेहड़िया लग रही हैं। रेहड़ियों की जगह निर्धारित करके सड़क को खाली करवाया जाए।
- प्रवीन कुमार, शहरवासी।
-- -- -- -- --
शाम के समय बाजार में जाम लगना आम बात हो गई है। कई बार हंस मार्केट की दूरी तय करने में 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। इससे ईंधन और समय की भी बर्बादी होती है।
- नानक चंद, शहरवासी।
-- -- -- -- --
हंस मार्केट में अतिक्रमण की स्थिति यह है कि दोपहिया वाहन तक खड़ा करने की जगह नहीं मिल पाती। कई बार यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यदि नगर परिषद अभियान चलाए और नियमों का सख्ती से पालन करवाए तो हंस मार्केट को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सकता है।
- सुनील कुमार, शहरवासी।
:: नगर परिषद की ओर से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। आगे भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
- महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद, फतेहाबाद।