सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fair at Baba Mansagar Dham, faith overflows

Fatehabad News: नगर पालिका अध्यक्ष विकास कल भाजपा में होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fair at Baba Mansagar Dham, faith overflows
 जाखल नगर पालिका अध्यक्ष विकास कामरा
विज्ञापन
जाखल। नगरपालिका अध्यक्ष विकास कामरा 5 मार्च को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। मंगलवार को संवाद सहयोगी से बातचीत में विकास ने कहा कि राज्य सरकार के विकास कार्य व योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। कामरा ने कहा कि उन्होंने चुनाव में जनता से नगर के विकास का वादा किया था। ऐसे में सत्तारूढ़ भाजपा में रहकर वह आसानी से अपने इस वादे को पूरा करा सकेंगे। इसी उद्देश्य के साथ वे राज्यसभा सदस्य बराला के नेतृत्व में पांच मार्च को भाजपा ज्वाइन करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे वर्ष 2014 और 2019 के विस चुनाव में वो सुभाष बराला का समर्थन कर चुके हैं।
Trending Videos

विकास कामरा टोहाना से विधायक परमवीर सिंह के करीबी माने जाते रहे हैं। करीब एक वर्ष पहले हुए नगर पालिका चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन किया था, जबकि वो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नपा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े थे। भाजपा प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़े कामरा को जाखल की जनता ने अध्यक्ष की कुर्सी पर पहुंचाया था। कामरा के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं दिनभर सोशल मीडिया में चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed