{"_id":"69a7d734bf4d266d5201cfdb","slug":"video-holi-celebrated-at-brahma-kumari-centre-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: ब्रह्माकुमारी सेंटर पर होली की धूम, विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: ब्रह्माकुमारी सेंटर पर होली की धूम, विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन
शहर के सपडा मोहल्ला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में होली के उत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से एसपी फतेहाबाद के सिक्योरिटी एजेंट रामस्याही कुंडू ने शिरकत की। इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहन वंदना , बहन कौशल्या ने उनका स्वागत किया। राम साही ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस होली के पर्व को खुशियों से मनाए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार नशा मुक्त फतेहाबाद अभियान चलाया जाए जिसके तहत यदि कोई भी नशा बेचने वाले की जानकारी देता है तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी मकान मालिक किसी भी कारण से घर से बाहर जाता है तो उसकी सूचना अपने नजदीकी थाने में दे ताकि पुलिस आपके घर की सुरक्षा कर सके। उन्होंने कहा कि अपने दुकान में रखे जाने वाले कर्मचारी व मकान में रखे नौकर और किराएदार की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाए ताकि सुरक्षित टोहाना बनाया जा सके। अंत में ब्रह्मा कुमारीज बहनों ने इस ईश्वरीय सौगात देकर रामस्याही को सम्मानित भी किया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा भाई और बहनों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फोड़ना, लेमन रेस वहl गेंद को बाल्टी में डालना जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।