{"_id":"69a7209b55476299e305c403","slug":"three-friends-raped-and-then-murdered-a-woman-one-accused-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149594-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तीन दोस्तों ने दुष्कर्म के बाद मिलकर कर दी थी महिला की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तीन दोस्तों ने दुष्कर्म के बाद मिलकर कर दी थी महिला की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया चुंगी पर हत्या करके महिला के फेंके गए शव मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार निवासी शक्ति नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कृष्ण व उसके दो अन्य साथियों ने पहले तो महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया था।
इस मामले में रतिया रोड निवासी ग्रोवर और भाटिया कॉलोनी निवासी महेंद्र उर्फ निक्का का नाम भी सामने आ चुकी है लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं हुए है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को अपने साथ ले गए थे और फिर मिलकर दुष्कर्म किया और किसी को बता न दें, इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार मृतक महिला के खिलाफ भी नशा तस्करी के केस दर्ज थे।
-
रतिया रोड पर मिला था शव
शहर के रतिया रोड पर 22 जनवरी को महिला का शव मिला था। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि मृतका की माता के बयान पर थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बेटी 21 जनवरी को फतेहाबाद जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह लौटी नहीं। 22 जनवरी की रात को हिसार–सिरसा रोड बाईपास स्थित रतिया पुल के समीप उसकी बेटी अचेत अवस्था में मिली, उसके गले पर चोट के निशान पाए गए। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। इसी मामले में आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos