फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer unions to lay siege to Barala's residence on the 22nd

Fatehabad News: किसान जत्थेबंदियां 22 को बराला का आवास घरेंगी

Mon, 13 Jul 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmer unions to lay siege to Barala's residence on the 22nd
बैठक में भाग लेते किसान नेता। संवाद
टोहाना। पक्का मोर्चा स्थल पर सोमवार को पांच किसान जत्थेबंदियों की बैठक में 22 जुलाई को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के गांव डांगरा स्थित निवास का घेराव करने का फैसला लिया गया। इस दौरान केंद्र सरकार से अमेरिका के साथ प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील रद्द करने की मांग का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता किसान नेता जगतार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रस्तावित ट्रेड डील से देश के किसान, डेयरी क्षेत्र और कृषि आधारित कारोबार प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत अनाज, दाल, सब्जी, फल, मीट, दूध और तेल सहित कई कृषि उत्पाद अमेरिका से बिना टैक्स भारत आ सकते हैं।
विज्ञापन

जगतार सिंह ने कहा कि अमेरिका भारत पर 18 प्रतिशत टैक्स लगा रहा है और 500 प्रतिशत तक टैक्स लगाने की बात कर रहा है। इसके बावजूद सरकार फ्री ट्रेड डील की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से किसानों और कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed