{"_id":"6a551f5dede686920309b11c","slug":"fatehabad-roadways-has-launched-a-special-bus-service-for-mukam-dham-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-157325-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मुकाम धाम के लिए फतेहाबाद रोडवेज ने शुरू की विशेष बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मुकाम धाम के लिए फतेहाबाद रोडवेज ने शुरू की विशेष बस
Mon, 13 Jul 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड से मुकाम के लिए जाते यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। बिश्नोई समाज के धार्मिक स्थल मुकाम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा रोडवेज ने बड़ी सुविधा शुरू की है। फतेहाबाद डिपो की ओर से हर माह अमावस्या के अवसर पर राजस्थान के मुकाम के लिए विशेष बस सेवा शुरू की गई है। सोमवार को पहली बस करीब 9 बजकर 10 मिनट पर नए बस स्टैंड से रवाना हुई।
पहले दिन फतेहाबाद बस स्टैंड से करीब 25 श्रद्धालु मुकाम के लिए रवाना हुए। इसके अलावा गांव धांगड़, बड़ोपल और खाराखेड़ी से भी श्रद्धालु बस के माध्यम से मुकाम धाम पहुंचे। रोडवेज फतेहाबाद डिपो के मुख्य निरीक्षक राम सिंह ऐचरा ने बताया कि यह विशेष बस सेवा हर माह की अमावस्या पर संचालित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित मुकाम धाम बिश्नोई समाज की प्रमुख आस्था का केंद्र है। यहां गुरु जंभेश्वर भगवान की कर्मस्थली और समाधि स्थल होने के कारण अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचती है। जिले के धांगड़, बड़ोपल, खाराखेड़ी, चिंदड़ और एमपी रोही सहित कई गांवों में बिश्नोई समाज के लोग रहते हैं। नई बस सेवा से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षित सफर उपलब्ध होगा।