{"_id":"6a551f82d2a9addff10714c5","slug":"mannat-shagun-and-tamanna-secured-the-top-positions-in-the-running-competition-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-157303-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दौड़ प्रतियोगिता में मन्नत, शगुन और तमन्ना रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दौड़ प्रतियोगिता में मन्नत, शगुन और तमन्ना रहीं अव्वल
Mon, 13 Jul 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ,स्त्रोत आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। नागर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव अकादमी की ओर से आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 में मन्नत, अंडर-17 में शगुन और अंडर-19 में तमन्ना ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
राजकीय सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने 400 मीटर दौड़ में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। कोच रघुवीर सिंह ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में मन्नत प्रथम, अरमान द्वितीय और कृतिका तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग में शगुन ने पहला, दीपक ने दूसरा और खिलाड़ी साहिल कंबोज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंडर-19 वर्ग में तमन्ना ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नवीन गर्ग, संजय कुमार, इंदरजीत सिंह, रोहित कुमार और अमृतपाल ने शिरकत की।
विज्ञापन
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में नियमित भागीदारी पर जोर दिया। इस अवसर पर सपना रानी, सत्यभान, सोनू कुमार, विनोद कुमार, विजय चिलाना, कंचन, शमशेर और मास्टर काला आदि मौजूद रहे।