{"_id":"69ad32350854059e1900c440","slug":"fatehabad-husband-arrested-for-murdering-wife-with-an-axe-incident-took-place-in-village-jandali-khurd-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, गांव जांडली खुर्द की थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, गांव जांडली खुर्द की थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना
Published by: Naveen
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 07 मार्च 2026 को उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके बहनोई सुखविंद्र सिंह उर्फ घोघड़ ने उसकी बहन सुदेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी है।
आरोपी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
थाना पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को काबू किया है। इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना भुना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव जांडली खुर्द में एक महिला को उसके पति द्वारा गंभीर चोटें मारी गई हैं।
Trending Videos
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान शिकायतकर्ता राजबीर उर्फ राजू पुत्र लालीराम निवासी हसनगढ़ जिला हिसार ने अपने बयान में बताया कि उसकी बहन सुदेश की शादी सुखविंद्र सिंह उर्फ घोघड़ निवासी गांव जांडली खुर्द जिला फतेहाबाद के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 07 मार्च 2026 को उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके बहनोई सुखविंद्र सिंह उर्फ घोघड़ ने उसकी बहन सुदेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर वह अपने परिवार के साथ गांव जांडली खुर्द पहुंचा, जहां उसकी बहन का शव घर के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखविंद्र सिंह उर्फ घोघड़ पुत्र राजबीर सिंह निवासी गांव जांडली खुर्द जिला फतेहाबाद को काबू कर लिया।