सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five cities in the district did not clean up for the second day

Fatehabad News: जिले के पांच शहरों में दूसरे दिन भी सफाई नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 02 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five cities in the district did not clean up for the second day
फतेहाबाद। नगरपरिषद कार्यालय में रोष प्रदर्शन करते कर्मचारीस्त्रोत : संघ
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस कारण शहर में दूसरे दिन भी सफाई नहीं हुई। जिससे जिले में करीब दो दिन से 300 टन कचरे का उठान नहीं सका। जिले में रोजाना 150 टन कचरा निकल रहा है। सफाई एजेंसी की डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियां भी वार्डों में नहीं जा रही है।
Trending Videos


रविवार को अवकाश रहेगा और आशंका है सोमवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रह सकते हैं ऐसे में जिले में सफाई व्यवस्था के हालात बिगड़ने के आसार हैं। शहर फतेहाबाद में ही रोजाना 40 टन के लगभग कचरा निकलता है। नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठान के अलावा आधे शहर की सफाई का ठेका भी निजी एजेंसी को दिया हुआ है लेकिन एजेंसी भी सफाई कार्य नहीं कर रही है। वहीं प्रशासन इस बारे में खामोश हैं हालांकि नोटिस देने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मांग की है कि ठेका प्रथा को समाप्त कर सभी विभागों में पक्की भर्ती की जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये तय हो। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। फरीदाबाद अग्निकांड के शहीद कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक मदद व नौकरी मिले।

------------

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

सफाई कर्मचारी शनिवार सुबह नगर परिषद कार्यालय में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा, जिला प्रधान विजय ढाका व सचिव वीरू रत्ति ने की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। समान काम-समान वेतन के मुद्दे पर कोर्ट का फैसला आने के बावजूद इसे लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने जल्द ही कोई समाधान नहीं निकाला तो इस आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।

-----------------







विभिन्न कर्मचारी संगठनों का मिला समर्थन

इस हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, बिजली यूनियन और रिटायर्ड कर्मचारी संघ का भी समर्थन मिला। धरनास्थल पर पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामनिवास शर्मा, ब्लाक प्रधान राजपाल मित्ताथल, सीटू नेता बेगराज, बिजली कर्मचारी यूनियन से प्रेम वर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बलवंत नोखवाल, जिला सचिव सुभाष चंद्र चौहान, वरिष्ठ नेता निहाल सिंह मताना, सकसं के पूर्व प्रधान पूनमचंद रत्ति ने अपना समर्थन दिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड़ और जिला प्रधान विजय ढाका सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि सरकार बातचीत के बजाय दमनकारी नीतियां अपना रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ क्लर्क और तकनीकी कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed