{"_id":"69f6373147751bb74207e431","slug":"former-mla-laxman-returns-to-bjp-after-two-years-fatehabad-news-c-21-1-noi1022-861976-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पूर्व विधायक लक्ष्मण की दो साल बाद भाजपा में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पूर्व विधायक लक्ष्मण की दो साल बाद भाजपा में वापसी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 02 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
रतिया के पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा को उकलाना में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल करते हुए
विज्ञापन
रतिया (फतेहाबाद)। पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया है। हिसार के उकलाना में आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा में उनकी विधिवत वापसी हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने नापा को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पटका पहनाकर स्वागत किया। बड़ौली ने कहा कि लक्ष्मण नापा का भाजपा परिवार में पुन: स्वागत है। उनके आने से रतिया ही नहीं बल्कि पूरे जिले में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि लक्ष्मण नापा की घर वापसी से फतेहाबाद भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में उत्साह और जोश का संचार हुआ है। नापा का लंबा राजनीतिक अनुभव और रतिया की जनता से उनका सीधा जुड़ाव पार्टी के लिए एक बड़ी संपत्ति है। लक्ष्मण नापा ने प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करेंगे और जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएंगे।
-- -- -- -- -- --
लक्ष्मण नापा की वापसी से रतिया की राजनीति में बड़ा मोड़
लक्ष्मण नापा साल 2019 से 2024 तक रतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं। 2024 के विधानसभा चुनावों में पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए। नापा की रतिया क्षेत्र में जमीनी पकड़ मजबूत मानी जाती है। उनकी वापसी से इलाके में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- --
2004 से शुरू की सक्रिय राजनीति
59 वर्षीय लक्ष्मण नापा ने 2004 में इनेलो में शामिल होकर सक्रिय राजनीति शुरू की थी लेकिन 2013 में भाजपा में शामिल हो गए। 2014 के आम चुनाव में रतिया से भाजपा टिकट के प्रमुख दावेदार रहे हालांकि टिकट नहीं मिली लेकिन भाजपा के लिए कार्य करते रहे। 2019 में भाजपा की टिकट लेकर विधायक भी बने। भाजपा जिला उपाध्यक्ष और भाजपा की घुमंतू जाति वर्ग के प्रदेश सहसंयोजक का कार्यभार भी संभाला।
Trending Videos