सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former Sarpanch's Son of Love from fatehabad to Receive Scout Certificate from President

Haryana: पूर्व सरपंच के बेटे लव को मिलेगा राष्ट्रपति से स्काउट सर्टिफिकेट, प्रदेश से इकलौता विद्यार्थी बना लव

संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद) Published by: Naveen Updated Thu, 30 Apr 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

लव की शुरुआती पढ़ाई गांव मादुवाला के प्राइमरी स्कूल से हुई। कक्षा 6 से 8वीं तक राजकीय माध्यमिक विद्यालय रताखेड़ा में पढ़ाई की, जहां से उसके स्काउटिंग करियर की शुरुआत हुई। 10वीं से 12वीं तक सरकारी स्कूल लमानी में पढ़ा। फिलहाल वह डिफेंस कॉलेज में नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष का छात्र है। 

Former Sarpanch's Son of Love from fatehabad to Receive Scout Certificate from President
पूर्व सरपंच सुरेश कुमार का बेटा लव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

टोहाना उपमंडल के गांव मादुवाला निवासी पूर्व सरपंच सुरेश कुमार के 19 वर्षीय बेटे लव ने राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है। राष्ट्रपति स्काउट एंड गाइड परीक्षा-2022 की मेरिट सूची में स्थान बनाकर लव का चयन राष्ट्रपति प्रमाण पत्र के लिए हुआ है। हरियाणा से इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चुना जाने वाला वह इकलौता छात्र है, जिससे पूरे फतेहाबाद जिले में गर्व और खुशी की लहर है। 

Trending Videos


भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 28 सितंबर 2024 को हुई थी। देशभर से आए प्रतिभागियों में से केवल 120 मेधावी स्काउट्स को चुना गया, जिन्होंने 80% या अधिक अंक हासिल किए। लव ने मेरिट सूची में जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लव की शुरुआती पढ़ाई गांव मादुवाला के प्राइमरी स्कूल से हुई। कक्षा 6 से 8वीं तक राजकीय माध्यमिक विद्यालय रताखेड़ा में पढ़ाई की, जहां से उसके स्काउटिंग करियर की शुरुआत हुई। 10वीं से 12वीं तक सरकारी स्कूल लमानी में पढ़ा। फिलहाल वह डिफेंस कॉलेज में नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष का छात्र है। 



पिता सुरेश कुमार 2010 से 2016 तक गांव मादुवाला के सरपंच रहे, जबकि माता कमला देवी गृहणी हैं। लव को पुराने सिक्के और नोट जमा करने का शौक भी है, जिसमें परिवार पूरा सहयोग करता है। 

लव को डीटीसी बलवान सिंह चौहान और डीओसी रामचंद्र वर्मा ने प्रशिक्षण दिया। लव ने सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई प्रिंस, स्कूल हेडमास्टर सुभाष शर्मा, पूर्व डीपीई बलवान चौहान, पंजाबी शिक्षिका डॉ. किरण पाल और समस्त स्टाफ को दिया। 

पिता सुरेश कुमार ने बताया कि लव और प्रिंस दोनों स्काउट्स में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। लव के चयन से परिवार में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा है। जल्द ही लव को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed