{"_id":"69f3549abb70a2422f07bbf1","slug":"video-kuldeeps-supporter-sent-a-legal-notice-to-the-rajya-sabha-mp-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: कुलदीप समर्थक ने राज्यसभा सांसद को भेजा लीगल नोटिस, बिना शर्त माफी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: कुलदीप समर्थक ने राज्यसभा सांसद को भेजा लीगल नोटिस, बिना शर्त माफी मांगे
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मामला गर्मा रहा है। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के करीबी और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के सदस्य फतेहाबाद निवासी सुरेश काकड़ ने एडवोकेट सुमित सिंवर के जरिए लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए कहा गया है कि पूर्व सीएम स्व.भजनलाल और पंचकूला से विधायक चंद्रमोहन पर दिए गए बयान पर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगें।
अगर पांच दिन में ऐसा नहीं करती हैं, तो इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट के माध्यम से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरेश ने यह लीगल नोटिस अपने एडवोकेट सुमित सिंवर के जरिए भिजवाया है। सुरेश काकड़ ने लीगल नोटिस में कहा है कि रेखा शर्मा के शब्द तीन बार के हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रहे बिश्नोई रतन स्व.चौधरी भजनलाल के प्रति अपमानजनक हैं। उनका पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी उच्च सम्मान था। उनके करोड़ों अनुयायी हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों और आम जनता की सुविधा के लिए मंदिरों के पास या विभिन्न महलों में धर्मशालाओं और भवनों का निर्माण भी करवाया। उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थानों का भी निर्माण करवाया। स्व.भजन लाल अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के आजीवन संरक्षक थे। वह अपने जीवनकाल के दौरान और मृत्यु के बाद भी बिश्नोई समाज के लिए एक आदर्श हैं। वह अभी भी समाज का अविभाज्य एवं अभिन्न अंग हैं। पंचकूला के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई भी लाखों लोगों की नजरों में उच्च प्रतिष्ठा और सम्मान रखते हैं। उनके विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियों से बिश्नोई समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।