{"_id":"69f32d9f4ae5ff75bb053f18","slug":"video-school-bus-and-e-rickshaw-collide-on-ratia-road-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: रतिया रोड पर स्कूल बस और ई-रिक्शा की टक्कर, चालक से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: रतिया रोड पर स्कूल बस और ई-रिक्शा की टक्कर, चालक से मारपीट का आरोप
शहर में एमएम कॉलेज के पास निजी स्कूल की बस और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। आरोप है कि स्कूल बस के ड्राइवर और उसके साथियों ने हाथापाई करते हुए ई-रिक्शा की बैटरियां भी तोड़ दी।घायल ई-रिक्शा चालक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
अस्पताल में दाखिल दाखिल घायल युवक कृष्ण ने बताया कि वह ई-रिक्शा लेकर बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आगे-आगे स्कूल की बस लेकर जा रहे ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक मार दिया। जिससे ऑटो की बस की पिछली साइड में भिड़ंत हो गई। इससे उसके चेहरे पर चोट लगी और खून निकलने लगा। वह तत्काल अस्पताल आया और ट्रीटमेंट लेकर वापस ई-रिक्शा के पास गया तो ड्राइवर अपने चार-पांच अन्य साथियों को लेकर आया। उन्होंने उसकी रिक्शा की बैटरी तोड़ दी। कृष्ण का आरोप है कि ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ आकर जमकर गुंडागर्दी दिखाई। इसके बाद आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। इसी बीच डायल 112 की टीम को भी सूचना दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।