Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Love, the son of a former Sarpanch from Tohana in Fatehabad, is set to receive a Scout Certificate from the President; he has become the only student from the state to achieve this distinction
{"_id":"69f2fbad6fd726e3690640bd","slug":"video-love-the-son-of-a-former-sarpanch-from-tohana-in-fatehabad-is-set-to-receive-a-scout-certificate-from-the-president-he-has-become-the-only-student-from-the-state-to-achieve-this-distinction-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहबाद के टोहाना में पूर्व सरपंच के बेटे लव को मिलेगा राष्ट्रपति से मिलेगा स्काउट सर्टिफिकेट, प्रदेश से इकलौता विद्यार्थी बना लव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहबाद के टोहाना में पूर्व सरपंच के बेटे लव को मिलेगा राष्ट्रपति से मिलेगा स्काउट सर्टिफिकेट, प्रदेश से इकलौता विद्यार्थी बना लव
उपमंडल के गांव मादुवाला निवासी पूर्व सरपंच सुरेश कुमार के 19 वर्षीय बेटे लव ने राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है। राष्ट्रपति स्काउट एंड गाइड परीक्षा-2022 की मेरिट सूची में स्थान बनाकर लव का चयन राष्ट्रपति प्रमाण पत्र के लिए हुआ है। हरियाणा से इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चुना जाने वाला वह इकलौता छात्र है, जिससे पूरे फतेहाबाद जिले में गर्व और खुशी की लहर है।
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 28 सितंबर 2024 को हुई थी। देशभर से आए प्रतिभागियों में से केवल 120 मेधावी स्काउट्स को चुना गया, जिन्होंने 80% या अधिक अंक हासिल किए। लव ने मेरिट सूची में जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
लव की शुरुआती पढ़ाई गांव मादुवाला के प्राइमरी स्कूल से हुई। कक्षा 6 से 8वीं तक राजकीय माध्यमिक विद्यालय रताखेड़ा में पढ़ाई की, जहां से उसके स्काउटिंग करियर की शुरुआत हुई। 10वीं से 12वीं तक सरकारी स्कूल लमानी में पढ़ा। फिलहाल वह डिफेंस कॉलेज में नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष का छात्र है।
पिता सुरेश कुमार 2010 से 2016 तक गांव मादुवाला के सरपंच रहे, जबकि माता कमला देवी गृहणी हैं। लव को पुराने सिक्के और नोट जमा करने का शौक भी है, जिसमें परिवार पूरा सहयोग करता है।
लव को डीटीसी बलवान सिंह चौहान और डीओसी रामचंद्र वर्मा ने प्रशिक्षण दिया। लव ने सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई प्रिंस, स्कूल हेडमास्टर सुभाष शर्मा, पूर्व डीपीई बलवान चौहान, पंजाबी शिक्षिका डॉ. किरण पाल और समस्त स्टाफ को दिया।
पिता सुरेश कुमार ने बताया कि लव और प्रिंस दोनों स्काउट्स में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। लव के चयन से परिवार में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा है। जल्द ही लव को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।