सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vihan Bajaj made a brilliant move on the chessboard

Fatehabad News: शतरंज की बिसात पर विहान बजाज ने चली शानदार चाल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 29 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Vihan Bajaj made a brilliant move on the chessboard
शतरंज प्रतियोगिता में दिमाग से चाल चलते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाईपास स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में बुधवार को दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल बढ़त बनाई। अंडर-13 लड़कों के वर्ग में दिमागी ताकत दिखाते हुए क्रिसेंट स्कूल के विहान बजाज ने प्रथम स्थान हासिल किया।
Trending Videos

फतेहाबाद चेस एसोसिएशन के जिला सचिव राजीव अहलावत ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से अंडर-8, अंडर-12, अंडर-16 और अंडर-18 वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वीरवार को अंडर-7, अंडर-11, अंडर-15 और ओपन कैटेगरी के मुकाबले होंगे। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रत्येक वर्ग से चार खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे प्रमुख परिणाम : अंडर-13 लड़कों की प्रतियोगिता में 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्रिसेंट स्कूल के विहान बजाज प्रथम और रुहान द्वितीय रहे। अंडर-13 लड़कियों के वर्ग में आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्रिसेंट स्कूल की जिनत प्रथम और लेखराज स्कूल की रूहानी द्वितीय रहीं। अंडर-19 वर्ग में पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें छात्र योगेश प्रथम और गांव भूथन निवासी मोहित द्वितीय रहे। अंडर-17 लड़कों की प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
डीएवी स्कूल के रूहान प्रथम और स्कॉलर स्कूल के हरमन द्वितीय रहे। अंडर-9 वर्ग में क्रिसेंट स्कूल की प्रतिभा प्रथम, अंडर-17 लड़कियों में क्रिसेंट स्कूल की अभिलाषा प्रथम और डीएवी स्कूल टोहाना की जानवरी द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed