{"_id":"69f23c386e6f1aadf70b19ae","slug":"guarding-every-drop-of-water36-illegal-connections-cut-63-issued-notice-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-152938-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पानी की हर बूंद की पहरेदारी...36 अवैध कनेक्शन काटे, 63 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पानी की हर बूंद की पहरेदारी...36 अवैध कनेक्शन काटे, 63 को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गर्मी बढ़ने के साथ रतिया में पेयजल संकट गहराने लगा है। वार्ड-12 स्थित टिब्बा कॉलोनी में पानी की किल्लत दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने अवैध कनेक्शन काटने के लिए विशेष अभियान चलाया।
उपमंडल अभियंता आंचल जैन ने बताया कि शिकायतों के बाद विभागीय टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और 63 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए। इस दौरान 36 अवैध कनेक्शन काटे।
जैन ने बताया कि अवैध पेयजल कनेक्शनों के कारण कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था। 13 असुरक्षित कनेक्शनों को मौके पर ही ठीक करवाया गया ताकि जल आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने कहा कि जिले की सभी पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में अवैध जल कनेक्शनों की पहचान कर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
अभियान के दौरान शमशेर सिंह कुंडू, दलबीर सिंह, पवन कुमार, अमनदीप, ईश्वर सिंह, दीपक कुमार, अमन कुमार, कुलदीप सिंह और रवि मौजूद रहे।
Trending Videos