{"_id":"69f23cdcd58d4bd54a0ca1e0","slug":"there-will-be-an-auction-of-broken-computers-new-systems-will-come-to-government-schools-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-152940-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खराब पड़े कंप्यूटरों की होगी नीलामी, सरकारी स्कूलों में आएंगे नए सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खराब पड़े कंप्यूटरों की होगी नीलामी, सरकारी स्कूलों में आएंगे नए सिस्टम
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों की कंप्यूटर लैब में लंबे समय से बंद पड़े खराब कंप्यूटरों को शिक्षा विभाग अब ई-वेस्ट पॉलिसी के तहत नीलाम करेगा। इसके बाद नए कंप्यूटर खरीदकर विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने की तैयारी की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाबी कलां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर लैब में पिछले एक वर्ष से 12 कंप्यूटर बंद पाए गए। विभाग की ओर से इन्हें ठीक करवाने के लिए बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण ये धीरे-धीरे पूरी तरह खराब होते जा रहे हैं।
डीईओ ने विद्यालय प्राचार्य को निर्देश दिए कि खराब कंप्यूटरों को ई-वेस्ट पॉलिसी के तहत नीलाम किया जाए, ताकि प्रस्ताव बनाकर नए कंप्यूटर खरीदे जा सकें और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। निरीक्षण के दौरान संगीता बिश्नोई ने विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं, शिक्षण कार्य, आधारभूत संरचना और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया।
उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यालय में उपलब्ध 7 स्मार्ट बोर्ड में से 5 कार्यरत पाए गए। पुस्तकालय सुव्यवस्थित मिला और सभी अभिलेख सही तरीके से संधारित पाए गए। विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल और शौचालय व्यवस्था पर भी उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
इस दाैरान विद्यालय की चारदीवारी सुरक्षित पाई गई जबकि सामुदायिक सहयोग से स्थापित वाटर कूलर भी सुचारु रूप से कार्य करता मिला। इस अवसर पर जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार भी मौजूद रहे।
Trending Videos