{"_id":"6a53e94ac2c49b138a0d423d","slug":"gagandeep-from-damkaura-village-moving-from-struggle-towards-success-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-157257-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: संघर्ष से सफलता की ओर बढ़ रहा गांव दमकौरा का गगनदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: संघर्ष से सफलता की ओर बढ़ रहा गांव दमकौरा का गगनदीप
Mon, 13 Jul 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। दमकौरा खेल स्टेडियम में अभ्यास करते गगनदीप। स्त्रोत : कोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। गांव दमकौरा निवासी एथलीट गगनदीप (14) अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहा है। गगनदीप कक्षा नौवीं का छात्र है और सरस्वती विद्या मंदिर, टोहाना में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। उसकी प्रतिभा निखारने में खेल विभाग के कोच दीपक कुमार सहयोग कर रहे हैं।
उनके मार्गदर्शन में गगनदीप रोजाना गांव दमकौरा के खेल स्टेडियम में कड़ी मेहनत कर अपनी फिटनेस और तकनीक पर विशेष ध्यान देता है।गगनदीप अभी तक स्कूल गेम्स और एएफआई एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अंडर-14 प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने तीन ब्लॉकस्तरीय और दो जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कोच दीपक कुमार का कहना है कि गगनदीप में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत की कोई कमी नहीं है। यदि उसे लगातार बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं का अवसर मिलता रहा तो वह आने वाले समय में राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकता है।
विज्ञापन
-- -
कई बार कर चुका क्षेत्र का प्रतिनिधित्व
गगनदीप हरियाणा जूनियर स्टेट अंडर-14 तथा हरियाणा स्कूल स्टेट अंडर-14 प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने जिले और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। गगनदीप का परिवार साधारण पृष्ठभूमि से जुड़ा है। उसके पिता जगदीश वेल्डिंग का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं जबकि माता चरणजीत कौर गृहिणी हैं। गगनदीप का सपना देश के लिए खेलना और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।