{"_id":"69e515084c0b473cd8087fc6","slug":"gas-cylinders-have-not-been-supplied-to-rural-areas-for-the-past-nine-days-leaving-villagers-distressed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152301-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलिंडर आपूर्ति 9 दिन से नहीं, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलिंडर आपूर्ति 9 दिन से नहीं, ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में गांव से ऑटो में सिलिंडर भरवाने के लिए पहुंचे उपभोक्ता संवाद
विज्ञापन
कुलां। ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को गैस किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कुलां में पिछले करीब 9 दिनों से टोहाना से मुकुल गैस एजेंसी का आपूर्ति वाहन न पहुंचने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। गांवों में एजेंसी का वाहन आने की उम्मीद से ग्रामीण दिनभर सड़कों पर इंतजार करते हैं लेकिन सिलिंडरों की गाड़ी न पहुंचने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
कुलां ग्रामीण क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन गैस सिलिंडर की आपूर्ति होती थी लेकिन बीते दिनों से चल रहीं गैस की कमी के बीच यह सुविधा भी ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों में एजेंसी प्रबंधक के प्रति काफी रोष है। क्षेत्रवासी राजेंद्र, अजय, हरीश आदि ने बताया कि गांव कुलां, धारसूल में बीती 10 अप्रैल को मुकुल गैस की गाड़ी सिलिंडर आपूर्ति करने के लिए पहुंचीं थी।
गांव धारसूल निवासी मुकुल एजेंसी के उपभोक्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग की हुईं है। बीते कई दिनों से उनके घर पर लगा सिलिंडर खाली हो गया है। पिछले एक हफ्ते से रोजाना एजेंसी का वाहन आने का इंतजार करते है लेकिन सिलिंडर आपूर्ति वाहन न पहुंचने से उनको लकड़ियों पर खाना बनाना पड़ रहा है। गांव में एजेंसी की गाड़ी कब पहुंचेगी, इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
एजेंसी कर्मियों ने रविवार को गांव में एजेंसी का वाहन आने की बात कहीं गई थी लेकिन सिलिंडर वितरण के लिए गाड़ी न पहुंचने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों के पास अपने वाहन हैं और जिनकी एजेंसी में जान-पहचान है वे वहां जाकर सिलिंडर भरवा लेते हैं। अन्य ग्रामीणों को गांव में गाड़ी आने तक सिलिंडर के लिए इंतजार करना पड़ता है।
-
एजेंसी कर्मी का तर्क
मुकुल एजेंसी के कर्मी रमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल पीछे से गैस आपूर्ति न होने के कारण रविवार को गांव में गैस सिलिंडर आपूर्ति करने के लिए गाड़ी नहीं जा पाई। सोमवार तक एजेंसी में गैस आपूर्ति हो गई तो गांवों में गाड़ी भेजकर आपूर्ति कर दी जाएगी।
-मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जानकारी ली जाएगी और एजेंसी संचालक से बात कर जल्द ही गांवों में गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
-निर्दोष पुनिया, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक टोहाना
Trending Videos