सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Several trains will be temporarily cancelled due to work in Delhi Division

Fatehabad News: दिल्ली डिवीजन में कार्य के चलते कई ट्रेनें अस्थायी रूप से रहेंगी रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Several trains will be temporarily cancelled due to work in Delhi Division
विज्ञापन
टोहाना। दिल्ली डिवीजन में यार्ड पुनर्निर्माण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 4 से 14 मई के बीच कई ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी। दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन ने बताया कि इस अवधि में विभिन्न रूट प्रभावित होंगे जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos

दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन के प्रधान राजेश नागपाल ने बताया कि दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर नए ईएल पैनल के साथ यार्ड पुनर्निर्माण कार्य जारी है। इसी कारण नॉन-इंटरलॉकिंग प्रक्रिया लागू की गई है, जिसके चलते 4 मई से 13 और 14 मई तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस कार्य का असर दिल्ली, रोहतक, जींद, नरवाना और जाखल जंक्शन जैसे रूट पर साफ दिखाई देगा, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 5 मई से नई दिल्ली-रोहतक (14323) और रोहतक-नई दिल्ली (14324) ट्रेनें 14 मई तक रद्द रहेंगी। दिल्ली-जींद (54031) 14 मई तक तथा जींद-दिल्ली (54032) 13 मई तक बंद रहेगी। इसके अलावा दिल्ली-नरवाना (54033) 11 और 12 मई को, जबकि जींद-दिल्ली (54034) और दिल्ली-जींद (54035) 5 से 13 मई तक रद्द रहेंगी। जाखल जंक्शन-दिल्ली (54036) 10 से 12 मई तक बंद रहेगी।
नागपाल ने बताया कि शकूर बस्ती-नई दिल्ली (64018) 4 से 13 मई तक तथा शामली-दिल्ली जंक्शन (54058) 5 से 14 मई तक रद्द रहेगी। दिल्ली-नरवाना (54033) 10 मई को भी बंद रहेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें ताकि परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed