{"_id":"69e515e0d9c127b9380a061e","slug":"tender-issued-for-laying-7000-meter-long-new-sewerage-line-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152281-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सात हजार मीटर लंबी नई सीवरेज लाइन बिछाने का टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सात हजार मीटर लंबी नई सीवरेज लाइन बिछाने का टेंडर जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
मीटिंग में जानकारी देते हुए उपमंडल अधिकारी आंचल जैन साथ है कनिष्ठ अभियंता अमनदीप सिंह, छोटू राम
विज्ञापन
रतिया। शहर में सीवरेज व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। जन स्वास्थ्य विभाग ने 2.78 करोड़ रुपये की लागत से 7000 मीटर लंबी नई लाइन बिछाने की योजना को मंजूरी दी है। टेंडर जारी हो चुका है जिससे कई प्रभावित इलाकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शहर के कई हिस्सों में अब तक सीवरेज सुविधा नहीं पहुंच पाई थी। इस कारण लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों का अवगत करवाया। शिकायतों के बाद विभाग ने उपमंडल अधिकारी आंचल जैन की अगुवाई में सर्वे कराया। जिन क्षेत्रों में कमी सामने आई वहां नई लाइन डालने का प्रस्ताव तैयार कर आगे भेजा गया। जिसे अब प्रशासनिक मंजूरी मिल गई।
योजना के तहत शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में 8 इंच व्यास की पाइपलाइन डाली जाएगी। कुल 7000 मीटर लंबाई वाली इस परियोजना पर करीब 2.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे उन इलाकों में राहत मिलने की संभावना है जहां लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई थी। नई लाइन बिछने के बाद गंदे पानी की निकासी सुचारु हो सकेगी और लोगों की परेशानी कम होगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
वैध कॉलोनियों का नगर पालिका से मांगा रिकॉर्ड
उपमंडल अधिकारी आंचल जैन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और लगभग दो सप्ताह बाद इसे खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से जहां संभव होगा वहीं पाइपलाइन डाली जाएगी। इसके साथ ही यह कार्य केवल नगर पालिका के वैध क्षेत्रों में ही किया जाएगा ताकि योजना का लाभ सही जगह तक पहुंच सके। रतिया नगर पालिका को पत्र लिखकर यह जानकारी मांगी गई थी कि कौन-कौन से क्षेत्र वैध और अवैध श्रेणी में आते हैं। इसके आधार पर ही आगे सर्वे कर कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता अमनदीप सिंह और छोटू राम भी उपस्थित रहे।
Trending Videos