{"_id":"69e601ab9cbf0eec8b0befe7","slug":"video-farmers-protested-at-the-gate-of-the-market-committee-office-regarding-their-demands-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
गेहूं खरीद प्रक्रिया में लागू किए गए नए नियमों के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा (हरियाणा) के आह्वान पर सोमवार को रतिया में किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन मार्केट कमेटी सचिव को सौंपा गया, जिसमें हालिया तकनीकी बदलावों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई।भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहा) के जिला प्रधान निर्भय रतिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा गेहूं बेचने के लिए बायोमैट्रिक सत्यापन और ट्रैक्टर की नंबर प्लेट सहित फोटो पोर्टल पर अपलोड करने की शर्त पूरी तरह अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि पीक सीजन में जब किसान को जल्द से जल्द फसल बेचनी होती है, तब पोर्टल बार-बार हैंग हो जाता है या एरर दिखाने लगता है। इन तकनीकी बाधाओं के कारण किसान मंडियों में घंटों और दिनों तक इंतजार करने को मजबूर हैं प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हाजिरी और ट्रैक्टर की फोटो अपलोड करने के नियम को तुरंत बंद किया जाए।सरकार सभी किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की ठोस गारंटी दे। पोर्टल की तकनीकी खामियों को दूर कर खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।किसान नेताओं ने सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो किसान अपने आंदोलन को और तेज करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।इस प्रदर्शन में तेजिंदर सिंह थिंद (जम्हूरी किसान सभा)राजेंद्र बट्टू (जिला प्रधान, किसान सभा),कर्मा सिंह, गुरसेवक सिंह, रिशपाल सिंह, शेर सिंह और गगन भुल्लर सहित अन्य किसान मौजूद थे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।