{"_id":"69e5156def1a46e53a040b2b","slug":"accused-of-fraudulently-grabbing-tractor-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152287-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर हड़पने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर हड़पने का आरोपी काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। किसान के साथ विश्वासघात कर ट्रैक्टर हड़पने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हरजीत सिंह निवासी मूसेवाली हाल निवासी भाटिया कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि गांव गीगोरनी, जिला सिरसा निवासी सुभाष ने शिकायत दी थी। सुभाष के अनुसार आरोपी हरजीत सिंह और उसके साथियों ने नए जॉन डियर ट्रैक्टर की बैंक किस्त समय पर भरने का भरोसा दिया और उपयोग करने के नाम पर अपने पास ले लिया। समय बीतने पर न तो किश्त जमा हुई और न ही ट्रैक्टर वापस मिला जिससे उसको भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
सुभाष ने बताया कि बैंक का पूरा कर्ज उसे खुद चुकाना पड़ा। जब उसने ट्रैक्टर वापस मांगा तो आरोपियों ने उसे खुर्द-बुर्द कर दिया और जान से मारने की धमकी दीं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी हरजीत को गिरफ्तार कर उसके पास से ट्रैक्टर बरामद कर लिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X