{"_id":"69e8692f3ee3d6bc760adf79","slug":"video-wife-murdered-her-husband-in-collusion-with-his-friend-in-tohana-of-fatehabad-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में पत्नी ने पति के दोस्त के साथ मिलकर कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में पत्नी ने पति के दोस्त के साथ मिलकर कर की हत्या
जाखल में पति की प्रताड़ना से परेशान महिला द्वारा पति के दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या करके शव को नहर में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पत्नी पूजा व पति के दोस्त श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी जयभगवान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक नसीब (44) गांव साधनवास के निवासी था। भाई रघुनाथ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 5 मार्च को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इस पर पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी पूजा और मृतक के दोस्त श्रवण को गिरफ्तार किया। पूछताछ ने खुलासा हुआ कि नसीब शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की बात करता था।
पुलिस के अनुसार इसी बात से परेशान होकर पूजा ने उसकी श्रवण के साथ मिलकर उस समय हत्या कर दी जब वह घर में शराब के नशे की हालत में था। आरोपियों ने पहले उसकी गला दबाकर हत्या की और फिर उसका शव नहर में फेंक दिया है। पुलिस में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।