सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lack of facilities at Ayalki procurement center, farmers and laborers suffer

Fatehabad News: अयाल्की खरीद केंद्र पर सुविधाओं का अभाव, किसान व मजदूर बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities at Ayalki procurement center, farmers and laborers suffer
गांव अयाल्की खरीद ​केंद्र का फर्श जर्जर होने से अनाज में मिल रहे कंकड़ व पत्थर। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की मार्केट कमेटी के अंतर्गत आने वाले खरीद केंद्र अयाल्की पर न तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और न ही वहां पर श्रमिकों के आराम करने के लिए कोई जगह। शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित इस केंद्र पर किसानों के लिए शौचालय व मजदूरों के लिए रहने के लिए मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं करवाई गई है। इससे मजदूरों का यहां काम कर पाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
Trending Videos

गेहूं खरीद का सीजन पीक पर है। जिले की 7 मंडियों और 51 खरीद केंद्र पर गेहूं की भारी आवक हो रही है। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि केंद्रों पर किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। वहां पर रोशनी से लेकर, पेयजल, शौचालय व अन्य सुविधाएं पूरी तरह से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर रामप्रसाद, लालू, रामलाल, शंभू आदि ने बताया कि पिछले तीन दिनों से यहां के शौचालय का टैंक ओवरफ्लो हो रहा है जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। इस गंदगी से उठने वाली बदबू से उनका यहां पर रहना मुहाल हो गया है। मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को इस बारे में कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
श्रमिकों के अनुसार तापमान 40 डिग्री से पार चल रहा है। दिन के समय काम करना यहां पर काफी मुश्किल भरा बना हुआ है। उनके आराम करने के लिए यहां पर कोई जगह नहीं है। मार्केट कमेटी की तरफ से यहां पर आराम की कोई सुविधा नहीं है। इस कारण उनको पेड़ की छांव या फिर बारदाने पर ही आराम करना पड़ रहा है।
मार्केट कमेटी की ओर से केंद्र पर सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। इस केंद्र पर अब तक 143590.2 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 107329.1 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। इसमें से उठान मात्र 33551.3 मीट्रिक टन का ही हो पाया है। केंद्र पर अभी भी 362611.0 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होनी बाकी है।
केंद्र पर खरीद प्रक्रिया में तेजी और धीमी उठान प्रक्रिया से आढ़ती व किसान दोनों ही परेशान हैं। खरीद केंद्र पर गेहूं के बैगों व ढेरियों के अंबार लगे हैं। इस कारण नई फसल उतारने के लिए जगह नहीं बची है। इससे किसान अपनी फसल को खरीद केंद्र के पास लगते खेतों में खाली करके बैगों में भरवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed