{"_id":"6a46a0d6e3746d1b520e735b","slug":"incomplete-culvert-along-the-national-highway-increases-the-risk-of-accidents-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-156709-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नेशनल हाईवे किनारे बनी अधूरी पुलिया से बढ़ा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नेशनल हाईवे किनारे बनी अधूरी पुलिया से बढ़ा हादसों का खतरा
Thu, 02 Jul 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
समैन। गांव समैन में मुख्य गली के किनारे नाले पर बनी आधी पुलिया। ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
समैन। गांव समैन में नेशनल हाईवे के किनारे गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले पर पुलिया का निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य गली के पास स्थित नाले पर पुलिया बनाई जानी थी लेकिन ठेकेदार ने इसका केवल आधा हिस्सा ही बनाया और शेष कार्य अधूरा छोड़ दिया।
ग्रामीण राजबीर सिंह, सतविंदर गिल, हंसराज, प्रदीप और रमेश ने बताया कि कुछ माह पहले गांव में नेशनल हाईवे की नई सड़क का निर्माण किया गया था। इसी दौरान सड़क किनारे बने नाले पर मुख्य गली के पास पुलिया का निर्माण होना था लेकिन पुलिया का केवल आधा भाग बनाकर बाकी हिस्सा छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में अधूरी पुलिया के कारण नाले का पानी निकलकर गली में भर जाता है जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि अधूरी पुलिया का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए ताकि ग्रामीणों और राहगीरों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। इस बारे में लाेक निर्माण विभाग के जेई अंकुश ने बताया कि इस पुलिया का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा।