{"_id":"6a4783e633eae85b8a09d350","slug":"video-ratia-firing-and-attack-with-a-chopper-at-a-liquor-shop-rs40000-looted-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया : शराब ठेके पर फायरिंग और गंडासे से हमला, 40 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया : शराब ठेके पर फायरिंग और गंडासे से हमला, 40 हजार की लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया । क्षेत्र के गांव घासवा स्थित एक शराब ठेके पर गुरुवार देर रात तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग और गंडासे से हमला कर करीब 30 से 40 हजार रुपये लूट लिए। इस सनसनीखेज वारदात में ठेके पर मौजूद दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की दाहिने हाथ की कलाई गंडासे के वार से बुरी तरह कट गई।पुलिस को दी शिकायत में गांव कुला निवासी मुकेश (पेंटर व लोहार) ने बताया कि वह 2 जुलाई की शाम अपने भाई रणजीत सिंह से मिलने घासवा स्थित शराब ठेके पर गया था। रात करीब 9 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। एक बदमाश के हाथ में देसी पिस्तौल, दूसरे के पास गंडासा और तीसरे के हाथ में तलवार थी। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए जबरन ठेके का दरवाजा खोला। अंदर घुसते ही पिस्तौल वाले युवक ने दो फायर किए। दूसरे बदमाश ने उसके भाई रणजीत सिंह पर गंडासे से लगातार 5-6 वार किए, जिससे उसके दाहिने हाथ की कलाई कट गई। बीच-बचाव में मुकेश को भी चोटें आईं। तीसरे बदमाश ने ठेके के गल्ले में रखे करीब 30-40 हजार रुपये निकाले और तीनों मौके से भाग निकले। वारदात के बाद इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने दोनों घायल भाइयों को तुरंत नागरिक अस्पताल रतिया पहुंचाया। रणजीत सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। ठेके के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।