पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ten houses were found to be encroaching upon the *johad* (traditional water body) during the land survey, causing panic among the owners

Fatehabad News: जोहड़ की पैमाइश में 10 मकान आए, मालिकों में मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ten houses were found to be encroaching upon the *johad* (traditional water body) during the land survey, causing panic among the owners
भट्टूकलां। गांव भट्टूकलां में न्यू रेलवे फाटक के पास स्थित पंचायत जोहड़ पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद वीरवार को राजस्व विभाग ने मौके पर पैमाइश कर निशानदेही की। कार्रवाई के दौरान करीब 10 मकानों का कुछ हिस्सा जोहड़ की भूमि में पाया गया जिससे मकान मालिकों में हलचल मच गई।
विज्ञापन

कानूनगो हरी सिंह और पटवारी मुकेश ने सरपंच प्रहलाद सिंह की मौजूदगी में रोवर मशीन से जोहड़ की भूमि की पैमाइश की। जांच में सामने आया कि कुछ मकानों का निर्माण जोहड़ क्षेत्र में हुआ है। शिकायत भट्टूकलां निवासी संजय, सूरजभान और संतोष ने समाधान शिविर में दर्ज करवाई थी जिसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

कानूनगो ने बताया कि ग्राम पंचायत जोहड़ का कुल रकबा 13 कनाल 10 मरले है। निशानदेही पूरी कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरपंच प्रहलाद सिंह ने बताया कि निशानदेही प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद कब्जाधारियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे और सरकार के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed