पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Firing and attack with chopper at liquor shop in Fatehabad young man wrist severed

Fatehabad: शराब ठेके पर फायरिंग और गंडासे से हमला, 40 हजार की लूट; एक युवक की कलाई कटी

Fri, 03 Jul 2026 03:06 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 03 Jul 2026 03:06 PM IST
सार

सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Firing and attack with chopper at liquor shop in Fatehabad young man wrist severed
घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

क्षेत्र के गांव घासवा स्थित एक शराब ठेके पर गुरुवार देर रात तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग और गंडासे से हमला कर करीब 30 से 40 हजार रुपये लूट लिए। इस सनसनीखेज वारदात में ठेके पर मौजूद दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की दाहिने हाथ की कलाई गंडासे के वार से बुरी तरह कट गई।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव कुला निवासी मुकेश (पेंटर व लोहार) ने बताया कि वह 2 जुलाई की शाम अपने भाई रणजीत सिंह से मिलने घासवा स्थित शराब ठेके पर गया था। रात करीब 9 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। एक बदमाश के हाथ में देसी पिस्तौल, दूसरे के पास गंडासा और तीसरे के हाथ में तलवार थी।
विज्ञापन




बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए जबरन ठेके का दरवाजा खोला। अंदर घुसते ही पिस्तौल वाले युवक ने दो फायर किए। दूसरे बदमाश ने उसके भाई रणजीत सिंह पर गंडासे से लगातार 5-6 वार किए, जिससे उसके दाहिने हाथ की कलाई कट गई। बीच-बचाव में मुकेश को भी चोटें आईं। तीसरे बदमाश ने ठेके के गल्ले में रखे करीब 30-40 हजार रुपये निकाले और तीनों मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने दोनों घायल भाइयों को तुरंत नागरिक अस्पताल रतिया पहुंचाया। रणजीत सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। ठेके के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed