पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cross-FIRs Registered in Stone Crusher Clash and Firing Incident

Roorkee News: स्टोन क्रशर पर संघर्ष और फायरिंग के मामले में क्राॅस प्राथमिकी दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 03 Jul 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Cross-FIRs Registered in Stone Crusher Clash and Firing Incident
स्टोन क्रशर पर संघर्ष और फायरिंग के मामले में क्राॅस प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

लक्सर। अवनी स्टोन क्रशर पर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष, तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में पुलिस ने क्राॅस प्राथमिकी दर्ज की है। रुड़की कोतवाली के जबरदस्तपुर जौरासी गांव निवासी अरशद ने आरोपी अदनान, साजिद और आबाद पर पिस्टल और तमंचो से फायरिंग करने और वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एक जुलाई की शाम को लक्सर कोतवाली के बाडीटीप गांव के निकट स्थित अवनी स्टोन क्रशर पर लेनदेन के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। मौके पर मारपीट, तोड़फोड़ के साथ फायरिंग के भी आरोप लगाए गए हैं। क्रशर के कर्मचारी अदनान ने आरोपी नसरत, अरशद व गुलजार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब मामले में दूसरे पक्ष की ओर से अरशद निवासी जबरदस्तपुर जौरासी ने तहरीर दी है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्राॅस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed