{"_id":"6a479ed88732abb226008d64","slug":"arrested-for-posting-an-instagram-reel-while-brandishing-a-knife-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143829-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर रील डाली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर रील डाली, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। इलाके में दबदबा बनाने के लिए सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर रील डालने के जुर्म में पटेल नगर थाना पुलिस ने शादीपुर से युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलजीत नगर निवासी दिव्यांशु के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि उसके खिलाफ मोती नगर और पटेल नगर थाने में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक गतिविधि के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन