{"_id":"6a4714ee684dca72c30fb2ad","slug":"crpf-jawan-commits-suicide-in-delhi-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: दिल्ली में सीआरपीएफ जवान ने की खुदकुशी, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: दिल्ली में सीआरपीएफ जवान ने की खुदकुशी, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस
Fri, 03 Jul 2026 07:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:18 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि यादव ने अपनी सरकारी पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मोती बाग इलाके में बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के 37 वर्षीय जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सरकारी पिस्तौल से कथित रूप से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान नरसी लाल यादव के रूप में की गई है। घटना उस वक्त हुई जब यादव ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यादव ने अपनी सरकारी पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के पीछे का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन