पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bag containing in cash and jewelry stolen at engagement ceremony; FIR registered.

Delhi NCR News: सगाई समारोह में सात लाख की नकदी और जेवरात से भरा बैग चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। शहर के आल्हापुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सगाई समारोह के दौरान सात लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शांति नगर निवासी गोपाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून को उनके भतीजे की सगाई आल्हापुर स्थित लक्ष्य गार्डन में आयोजित थी।

समारोह के दौरान उनके पास एक बैग था, जिसमें सात लाख रुपये नकद, चार सोने की अंगूठियां और छह जोड़ी चांदी की पायल रखी थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह रिश्तेदारों को विदा करने लगे। इसी दौरान उन्होंने बैग कुछ देर के लिए मेज पर रखा और वापस देखा तो वह गायब था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने बैंक्वेट संचालक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा, लेकिन उन्हें कैमरे खराब होने की बात कहकर मना कर दिया गया। भतीजे की शादी की व्यस्तता के कारण वह बाद में पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शहर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article