पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unemployed elder brother stabbed himself to death

काम करने की सलाह पर भाई का कत्ल: बेरोजगार बड़े भाई ने किए चाकू से वार; दो दिन तक मौत से लड़ने के बाद तोड़ा दम

Fri, 03 Jul 2026 08:34 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 03 Jul 2026 08:34 AM IST
सार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के राजोकरी पहाड़ी में 30 जून को घरेलू झगड़े में रूप सिंह ने अपने भाई ओम प्रकाश की चाकू मारकर हत्या कर दी। ओम प्रकाश ने 2 जुलाई को दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Unemployed elder brother stabbed himself to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के राजोकरी पहाड़ी में घरेलू झगड़े के दौरान 21 वर्षीय युवक की उसके बड़े भाई ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी बेरोजगार है और कथित तौर पर नशे का आदी है। जब पीड़ित ने उसे कोई काम करने की सलाह दी तो वह क्रोधित हो गया।

विज्ञापन

यह घटना 30 जून की है। पुलिस को वसंत कुंज दक्षिण थाने में राजोकरी पहाड़ी में चाकूबाजी की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश सिंह (21) को पहले ही सफदरजंग अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान, एक टीम ने पाया कि ओम प्रकाश पर उसके बड़े भाई रूप सिंह उर्फ कालिया (25) ने घर में तीखी बहस के बाद कथित तौर पर हमला किया था जिससे वह जख्मी हो गया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था और जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया है।

पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश ने बृहस्पतिवार को सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा  गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed