पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Rajasthan Daughter Gives 5 Lakh Bounty and 55 Tolas of Gold to Assassin to Murder Father in banswara

राजस्थान: 'सिर कुचलने की फोटो भेजोगे तभी मिलेंगे पांच लाख', पिता की हत्या के लिए बेटी ने दी सुपारी; ये है वजह

Fri, 03 Jul 2026 03:21 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 03:21 PM IST
सार

बांसवाड़ा के गढ़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी पर पांच लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रचने और 55 तोला सोना गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

विज्ञापन
Rajasthan Daughter Gives 5 Lakh Bounty and 55 Tolas of Gold to Assassin to Murder Father in banswara
पुलिस थाना गढ़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बेटी ने एक महिला के साथ मिलकर उसकी हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी और घर से 55 तोला सोना भी गायब कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिम्मतनगर जाते समय मिली चौंकाने वाली जानकारी
गढ़ी निवासी अजीज पुत्र सिद्धीक शेख ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 25 मई की सुबह वह गुजरात के हिम्मतनगर जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान बांसवाड़ा निवासी सिकंदर कार लेकर वहां पहुंचा और हिम्मतनगर तक छोड़ने की बात कहकर उसे अपने साथ बैठा लिया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, हिम्मतनगर पहुंचने पर सिकंदर ने बताया कि गढ़ी निवासी नीता भाटिया और अजीज की बेटी आश्मा ने उसकी हत्या कराने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। सिकंदर ने दावा किया कि उसने हत्या करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सिर कुचलने की फोटो भेजने' का आरोप
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि कथित साजिश के तहत सिकंदर से कहा गया था कि अजीज की हत्या कर शव पर कार चढ़ाकर सिर कुचलने की तस्वीर भेजने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। हालांकि, चालक ने ऐसा करने से इनकार किया और अजीज को सुरक्षित वापस परतापुर के बेडवा बस स्टैंड पर छोड़ दिया।

बेटी से पूछताछ के बाद दर्ज कराई रिपोर्ट
अजीज का कहना है कि घर लौटने के बाद उसने बेटी आश्मा से पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि पहले उसने इनकार किया, लेकिन पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर उसने कथित रूप से साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। शिकायत के अनुसार, बेटी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से जीवन जीना चाहती थी और पिता की रोक-टोक से परेशान थी। आरोप है कि इसी दौरान नीता भाटिया ने उसे हत्या की साजिश रचने के लिए उकसाया।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान की किन्नर ने एमपी के युवक संग रचाई शादी: मंदिर में दोनों ने लिए सात फेरे; एक साल से था रिश्ता


55 तोला सोना गायब होने का भी आरोप
अजीज ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत घर में रखा करीब 55 तोला सोना भी नीता भाटिया को दे दिया गया। जब उसने घर की जांच की तो सोने के जेवर गायब मिले। शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला जेवर लेकर फरार है।

पुलिस ने शुरू की जांच
गढ़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। मामले की जांच थानाधिकारी रमेश मीणा कर रहे हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed