पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jackal attacks four people, including three women, working in the fields

Haridwar News: खेतों में काम कर रहीं तीन महिलाओं समेत चार पर सियार का हमला

Fri, 03 Jul 2026 04:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Jackal attacks four people, including three women, working in the fields
पथरी। आदर्श टिहरी नगर में खेतों में काम कर रहीं तीन महिलाओं समेत चार लोगों पर सियार ने हमला कर घायल कर दिया है। सियार के हमले बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। सियार के डर से ग्रामीण खेतों में नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

उम्मेद सिंह रावत, नत्थी सिंह खरोला, विक्रम सिंह खरोला, वीर चंद रमोला, कृष्णानंद डंगवाल का कहना है कि आदर्श टिहरी नगर के खेत पथरी जंगल के किनारे हैं। सियार खेतों में काम करने के लिए जाने वाले लोगों पर हमला कर रहा है। अब तक सियार छुमा देवी, राजेन्द्र सिंह, अनीता देवी, हुकुमा देवी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से सियार के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। पथरी वन चौकी पर तैनात वन दरोगा हरीश वालिया ने बताया कि खेतों में सियार पर नजर रखी जा रही है। सियार को भगाने के लिए वनकर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed