{"_id":"6a47a7071120ff492e049345","slug":"ultrasound-started-in-mother-and-child-hospital-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-150973-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिए गए हैं। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पहले दिन 50 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हुए।
हॉस्पिटल में रोजाना औसतन 70 से 80 महिलाओं की ओपीडी हो रही है और दस महिलाओं की डिलीवरी होती है लेकिन हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे। इस कारण महिलाओं को जिला अस्पताल की महिला विंग में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जाना पड़ता था। अस्पताल के निदेशक मनोज मिश्रा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गीत तिवारी प्रतिदिन अस्पताल में मरीजों के अल्ट्रासाउंड करेंगे।
-- -- -- -- -- -
डॉ. मनीष दत्त दस तक अवकाश पर
जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. मनीष दत्त दस जुलाई तक अवकाश पर हैं। उन्हें कुंभ मेला का स्वास्थ्य अधिकारी भी बनाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। दस तक अवकाश पर रहने से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे लेकिन मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने से मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।