{"_id":"6a47b2a4644f1695d9052f4a","slug":"bike-rider-hit-by-truck-dies-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150980-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। राजा बिस्किट चौक से बहादराबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर गणेश धर्मकांटा के निकट अभिषेक (21) निवासी तिरुपति कॉलोनी, सलेमपुर, थाना रानीपुर, बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।