सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   INLD forms special monitoring teams for SIR

Fatehabad News: इनेलो ने एसआईआर के लिए गठित की विशेष निगरानी टीमें

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 17 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
INLD forms special monitoring teams for SIR
फतेहाबाद। जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला
विज्ञापन
फतेहाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने एसआईआर के नाम पर चल रही वोटों की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि पार्टी ने इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं जो लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर सतर्क रहें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं फर्जी वोट दर्ज न हों या किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए।

जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुनैना चौटाला ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को लगातार कमजोर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा धरना, प्रदर्शन और रैलियों पर रोक लगाने संबंधी बयान को उन्होंने गंभीर और चिंताजनक स्थिति बताया। उन्होंने डबवाली में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की गाड़ी में ईंधन भरने के बाद पेट्रोल पंप की सप्लाई रोके जाने के मामले पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष फतेहाबाद आई थीं। उनके काफिले में अनेक वाहन शामिल थे और बड़े स्तर पर स्वागत कार्यक्रम हुए। उस दौरान किसी प्रकार की फ्यूल लिमिट या भीड़ नियंत्रण की बात सामने नहीं आई। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री के ईंधन कम उपयोग संबंधी संदेश क्या केवल आम जनता और विपक्ष पर लागू होते हैं। इस अवसर पर अंगद ढिंगसरा, भागी राम सोनी, रामसरूप दुग्गल, पीतांबर सिंगला, अमन शर्मा, उन्नत बेनीवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed