{"_id":"6a78b78eea25d5d32f04e73e","slug":"jakhal-shutdown-on-the-15th-to-protest-against-the-closure-of-the-railway-crossing-beneath-the-rob-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-158945-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आरओबी के नीचे बंद फाटक के विरोध में 15 को जाखल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आरओबी के नीचे बंद फाटक के विरोध में 15 को जाखल बंद
Sun, 09 Aug 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
रोष जताते हुए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल। रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे बंद पड़े फाटक को खुलवाने की मांग पर किसानों, व्यापारियों और विभिन्न संगठनों ने 15 अगस्त को जाखल बंद रखने का निर्णय लिया है। स्वतंत्रता दिवस पर आंदोलनकारी काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह फैसला रविवार को जाखल अनाज मंडी में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों, मजदूरों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें आरओबी के नीचे बंद फाटक के कारण लोगों को आवागमन में आ रही परेशानियों पर चर्चा की गई। बैठक में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने 15 अगस्त को बाजार बंद रखने और काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
आंदोलनकारियों ने कहा कि फाटक बंद रहने से आसपास के लोगों और किसानों को आवागमन में परेशानी हो रही है। किसानों के अनुसार फाटक बंद होने से मंडी तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। व्यापारियों और मजदूरों को भी आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने कहा कि बंद फाटक खुलने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
-
निकाला जाएगा रोष मार्च
15 अगस्त को शहर के अग्रसेन चौक पर एकत्र होकर काले झंडों के साथ रोष मार्च निकाला जाएगा। कमेटी ने दुकानदारों, व्यापारियों, किसानों व सामाजिक संगठनों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न होगा, वहीं जाखल में काले झंडों के साथ विरोध प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनेगा।
-- -- -- -- -
पंद्रह सदस्यीय कमेटी में ये लोग शामिल
विरोध प्रदर्शन को लेकर गठित की गई 15 सदस्यीय कमेटी में किसान लाभ सिंह, नसीब सिंह, हरविंदर सिंह, कांत जैन, आदित्य बंसल, दीप चहल, राशविन्दर सिंह, उत्तम सिंह, चरणजीत सिंह, अमन कुमार, नवजोत सिंह, गगू सिंह, सुरेश गर्ग, अंग्रेज सिंह और रजनीश जैन को शामिल किया गया है।