फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra taken out with devotion; devotees pulled the chariot

Fatehabad News: श्रद्धा से निकली भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

Sat, 25 Jul 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra taken out with devotion; devotees pulled the chariot
फतेहाबाद। शहर के मुख्य रोड पर निकाली जा रही जगन्नाथ रथ यात्रा का रथ ​खींचते श्रद्धालु। संवाद
फतेहाबाद। इस्कॉन के तत्वावधान में शनिवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, बलदेव और माता सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। दुर्गा मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा के बाद रथयात्रा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

सुसज्जित दिव्य रथ पर विराजमान भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। रथयात्रा हिसार-सिरसा रोड, थाना रोड और जवाहर चौक से होते हुए वापस दुर्गा मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने रथ की पवित्र रस्सी खींचकर आस्था प्रकट की।
विज्ञापन

पूरे मार्ग में हरे कृष्ण, हरे राम महामंत्र का संकीर्तन, भजन और नृत्य से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान जगन्नाथ के प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed