फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Waterlogging in various places due to rain; public inconvenienced

Fatehabad News: बरसात से जगह-जगह हुआ जलभराव, आमजन परेशान

Sat, 25 Jul 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in various places due to rain; public inconvenienced
बारिश के बाद सड़क पर खड़े पानी में मस्ती करते बच्चे :संवाद
रतिया। क्षेत्र में शनिवार दोपहर को हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं जल निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं होने के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। भगत सिंह चौक, बुढलाडा रोड, फतेहाबाद रोड और टोहाना रोड पर पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। टोहाना रोड पर सड़क निर्माण कार्य और जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित रहा। शीतला माता मंदिर के पास सरकारी स्कूल की छात्राओं को भी पानी के बीच से गुजरना पड़ा। हालांकि बारिश ने गर्मी से राहत जरूर दी। प्रेम कुमार, घनश्याम, मदन और सुरेश ने बताया कि जलभराव के कारण कई क्षेत्रों के आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

------------
बारिश के चलते शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव
टोहाना। शहर में शनिवार दोपहर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण शहर के कई निचले क्षेत्रों में कुछ समय के लिए पानी जमा हो गया। हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने बदले मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed